फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman reached her lover's house after he refused to marry her, and an FIR was lodged.

Kushinagar News: शादी से इन्कार पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A woman reached her lover's house after he refused to marry her, and an FIR was lodged.
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के प्रेमी के घर पहुंचने और वहां हंगामे के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवती बृहस्पतिवार को सुबह पड़ोस के गांव बालचंद्र छपरा के सजातीय शहजाद के घर पहुंच गई। युवती को घर के अंदर देखकर युवक के परिजन सकते में आ गए। कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस युवती और युवक दोनों को थाने ले आई थी। युवती ने करीब छह दिन पहले थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि युवक का करीब तीन वर्ष से उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। करीब 20 दिन पूर्व युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शहजाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed