{"_id":"69728a181aaebec0070cbfc6","slug":"a-truck-collided-with-and-broke-a-power-pole-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153291-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा
Fri, 23 Jan 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना-जटहा मार्ग पर जटहा बाजार गांव में बुधवार की रात करीब दस बजे गन्ना लदे एक ट्रक की ठोकर से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल और तार टूटकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।
बिजली निगम को सूचना देने के बावजूद कर्मचारी बृहस्पतिवार की दोपहर तक सड़क के बीच गिरे पोल और केबल को नहीं हटवा सके। इसके चलते बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक बड़े वाहनों और गन्ना लदे ट्रकों की कतार लग गई, जिससे आवागमन बाधित रहा। मामले की जानकारी मिलने पर एसओ आलोक यादव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
बिजली का पोल और तार टूटने से जटहा बाजार कस्बे के करीब दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय धीरज कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, पारस रौनियार, सोनू रौनियार और अमन जायसवाल ने बताया कि बुधवार की रात से ही पूरे बाजार में बिजली गुल है, लेकिन निगम के कर्मचारी अब तक आपूर्ति बहाल नहीं कर सके हैं।