फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A tree fell in heavy rain, disrupting the movement of heavy vehicles

Kushinagar News: तेज बारिश में गिरा पेड़, बाधित रहा बड़े वाहनों का आवागमन

Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A tree fell in heavy rain, disrupting the movement of heavy vehicles
तेज बारिश में पडरौना स्टेशन रोड पर गिरा पेड़ को हटवाते मनीष बुलबुल जायसवाल।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
पडरौना। बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश के दौरान शहर के स्टेशन रोड पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। हालांकि बाइक और ई-रिक्शा जैसे छोटे वाहन चालक अगल-बगल से निकल रहे थे। शुक्रवार की सुबह नगर पालिका प्रशासन ने गिर पेड़ को हटवाकर आवागन सामान्य कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे अचानक शहर में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास सड़क किनारे का एक नीम का पेड़ अचानक गिर गया। रात के समय बारिश होने के चलते इस रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था, जिसके चलते सड़क पर गिरे पेड़ की चपेट में कोई नही आया। शुक्रवार की सुबह वहां पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया। इसके बाद इस मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान अरुण सिंह, अनिल कुमार, घनश्याम यादव, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, प्रदीप कुशवाहा, आकाश वर्मा, अनूप गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed