{"_id":"693f1a734cd6ae8583090a81","slug":"a-tractor-trailer-loaded-with-bricks-hit-a-woman-on-a-motorcycle-killing-her-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150731-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के डम्मर छपरा गांव के समीप रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार चन्दरपुर लक्षिया निवासी इन्द्रावती देवी अपने परिवार के एक युवक के साथ बाइक से इलाज कराने रामकोला जा रही थीं। डम्मर छपरा स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर रामकोला की ओर जैसे ही युवक बढ़ा तभी पीछे से आ रहे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।