{"_id":"6967f874ab144b16c606025f","slug":"a-teenage-boy-and-girl-ran-away-from-home-and-were-found-in-gorakhpur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-152777-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोर-किशोरी घर से भागे, गोरखपुर में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोर-किशोरी घर से भागे, गोरखपुर में मिले
Thu, 15 Jan 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोर व किशोरी घर से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर खोज शुरू की। इसी दौरान लड़की की मां ने गोरखपुर रेलवे से स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई। लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
खड्डा नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 12 जनवरी की भोर में उसकी 12 वर्ष की पुत्री को पड़ोस का रहने वाला लड़का भगा ले गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लड़के के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा दर्जकर खोजबीन शुरू कर दी।
इसी बीच लड़की की मां को पता चला कि दोनो गोरखपुर में हैं और बाहर भागने की फिराक में है। युवती की मां तत्काल गोरखपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन से दोनो को पकड़कर घर ले आयी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की। आरोपी लड़का भी नाबालिग था। इस कारण उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। लड़की को वन स्टाप सेन्टर में रखा गया है और कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।
नगर इंचार्ज एसआई शशांक राय ने बताया कि लड़का व लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़के को मुचलके पर छोड़ा गया है और लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।