{"_id":"68ab6258b48dea279f0b42d9","slug":"a-soldier-who-came-to-rescue-a-child-in-a-dispute-was-beaten-up-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144037-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्चों के विवाद में बचाव करने पहुंचे फौजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्चों के विवाद में बचाव करने पहुंचे फौजी को पीटा
Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल शंकरपुर गांव में शनिवार को दो पक्ष के बच्चों में हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे गांव निवासी एक फौजी को लोगों ने पीटकर लहुलूहान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने उसे अधमरा कर दिया।
पीड़ित को पडरौना के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसे उपचार के बाद रविवार की शाम छुट्टी दिया गया। थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने कहा कि गुंडई नहीं, नौकरी करो और इसके बाद खदेड़ दिया। एसपी से पीड़ित ने शिकायत की है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल शंकरपुर निवासी कृष्णा पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह फौज में सिपाही है और हरियाणा में तैनात है। वह छुट्टी में आया हुआ है। शनिवार शाम 7 बजे वह अपने घर जा रहा था कि उसने देखा कि उसके भतीजे को कुछ लोगों द्वारा घेरकर मारा जा रहा था।बीच बचाव करने पहुंचे कृष्णा की पिटाई कर दिया। चिकित्सा परीक्षण कराकर कृष्णा जब थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष पूरी बात सुनने के बाद बोले कि नौकरी करो, गुंडई नहीं। इसके बाद एसपी से शिकायत किया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी।