फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A snake coiled around the young man, and he began to drown.

Kushinagar News: सांप ने युवक को लपेटा, पानी में डूबने लगा

Fri, 02 Oct 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A snake coiled around the young man, and he began to drown.
रामकोला। थाना क्षेत्र के टेकुआटार बरवा छपरा गांव में बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने के दौरान एक युवक को सांप ने लपेट लिया। इससे वह पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने किसी तरह उसे सांप के चंगुल से छुड़ाकर बाहर निकाला। अचेत अवस्था में युवक को उनके परिजन रामकोला सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

टेकुआटर बरवा छपरा निवासी 18 वर्षीय किशन राजभर बृहस्पतिवार को दो-तीन साथियों के साथ गांव के बाहर पानी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय अचानक एक सांप ने उसे लपेट लिया। सांप के लपेटने से किशन पानी में गिरकर डूबने लगा। यह देख साथियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने साहस दिखाते हुए किसी तरह किशन को सांप से छुड़ाया और पानी से बाहर निकाला। सूचना पर आए परिजन किशन को अचेत हालत में रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेगए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed