{"_id":"68891f003d0c5904c90aabd3","slug":"a-snake-bit-an-old-man-who-went-to-offer-milk-and-lava-in-the-field-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142524-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में दूध-लावा चढ़ाने गए बुजुर्ग को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में दूध-लावा चढ़ाने गए बुजुर्ग को सांप ने डसा
Wed, 30 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 मां काली मंदिर के निवासी एक बुजुर्ग नाग पंचमी पर अपने खेत में दूध लव चढ़ाने गए थे। इसी सांप ने उन्हें डस लिया। रामकोला सीएससी पर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। रामकोला निवासी कमलेश्वर पटेल नाग पंचमी पर अपने खेत में दूध लावा चढ़ाने गए थे। लौटते समय उनके पैर में सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। कुछ घंटे रखने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर इलाज चल रहा है।
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने बताया कि अगर किसी को सांप काटता है तो तत्काल इलाज करने की जरूरत है। लोगों को झाड़ फूंक के चक्कर से दूर रहने की सलाह दी।