{"_id":"678feb7d6e475f7be8058da4","slug":"a-sahab-first-listen-to-usnot-our-train-chut-jai-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130663-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ए साहब पहिले हमार सुनी...नाहीं त हमार ट्रेन छूट जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ए साहब पहिले हमार सुनी...नाहीं त हमार ट्रेन छूट जाई
Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ए साहब ठंडी के दिन में पहिले हमार शिकायत सुन ली, ना त हमार ट्रेन छूट जाई...हाथ जोड़कर एसपी से गुहार लगाने वाली महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने चुप कराने की कोशिश की तो एसपी ने कहा कि तोहार ट्रेन ना छूटी, चुपचुप बैठअ हम गाड़ी से पहुंचवा देईब, इसके बाद पीड़ित महिला बैठी। बेटी के साथ पूर्व में हुई छेड़खानी के मामले में जेल से जमानत पर छूटे आरोपी की ओर से दी जा रही धमकी देने की शिकायत लेकर पहुंची थी।
सेवरही थाना क्षेत्र कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला मंगलवार को दिन में करीब 1.30 बजे बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। कुछ देर इंतजार के बाद जब महिला का नंबर आया और एसपी के सामने गई तो एसपी के सामने हाथ जोड़कर बोलने लगी कि साहब हमार ट्रेन छूट जाई, पहिले हमार शिकायत सुन लेईं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे चुप करा दिया और कुर्सी पर बैठने को कहा। दोबारा महिला यही बात कही तो एसपी ने भी भोजपुरी में उसे घर तक पहुंंचवाने की बात कही। इसके बाद महिला शांत हुई। उसका आरोप है कि उसकी बेटी के साथ युवक ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद वह धमकी दे रहा है। एसपी ने सेवरही थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद ठंड को देखते हुए पीड़ित मां, बेटी को डायल 112 की गाड़ी से उसके घर तक पहुंचवाया।