{"_id":"64ab0633a43e7d280404fa17","slug":"a-newly-married-woan-found-hang-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-1165-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, पति-सास सहित पांच पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, पति-सास सहित पांच पर दहेज हत्या का केस
Mon, 10 Jul 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
मृतक पूनम की शादी के समय की फाइल फोटो।संवाद
मायके वालों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
पति ने तहरीर में बताई आत्महत्या करने की बात
दो माह पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 18 हनुमान नगर पैकौली में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के पति ने पुलिस को पत्नी के आत्महत्या करने की लिखित सूचना दी, जबकि मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास, दो जेठानियों और एक जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ससुरालवाले घर से गायब बताए जा रहे हैं।
महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के मोहनजोत गांव के निवासी भगवान दास की पुत्री पूनम (22) की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका हाटा वार्ड संख्या 18 हनुमान नगर पैकौली निवासी विपिन बरनवाल के साथ दो मई को हुई थी। शादी के साथ ही पूनम विदा होकर अपने ससुराल पैकौली आ गई। रविवार की सुबह पूनम के पति विपिन ने हाटा पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसकी पत्नी कमरे में फंदे से लटकी हुई है। सूचना मिलने पर हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
देखा तो विवाहिता का शव बेड के ऊपर पंखे से लगे एक कपड़े से लटका था, लेकिन उसका पैर हवा में न लटककर बेड पर लगा हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर पहले कमरे की पूरी जांच कराई। फिर शव को नीचे उतारकर थाने लाई और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, सूचना मिलने के बाद मृतका के मायकेवाले हाटा कोतवाली पहुंचे और बेटी के पति विपिन सहित परिवार के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतका की मां दविजा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बेहोश हो जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी शादी हुए दो माह ही हुए थे।
कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। आज उसकी हत्या कर दी। पिता भगवान दास ने बेटी के पति, सास, दो जेठानियों और एक जेठ के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति विपिन बरनवाल, सास द्रोपदी, जेठानी पूनम व सविता तथा जेठ डबलू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, दो जेठानियों और एक जेठ पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश भी की जा रही है।