फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A new township will be built in Kasya on 150 acres of land.

Kushinagar News: कसया में 150 एकड़ में बनेगी नई टाउनशिप

Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A new township will be built in Kasya on 150 acres of land.
बहोरापुर में स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्तावित जमीन। संवाद   
कुशीनगर/साखोपार। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के समीप अब विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। कसया तहसील क्षेत्र के साखोपार और बहोरापुर गांवों में स्मार्ट सिटी विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। टाउनशिप के तहत चुने गए इन गांवों के लिए तहसील प्रशासन ने 100 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं कुल प्रस्तावित परियोजना करीब 150 एकड़ में विकसित की जानी है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में होने वाली कसाडा बोर्ड की बैठक में इस परियोजना पर मुहर लगने की पूरी संभावना हैं, क्योंंकि पिछले महीने हुई कसाडा बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा हो चुकी है और इससे जुड़ी लगभग सारी प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित स्मार्ट सिटी की लोकेशन रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। यह परियोजना कुशीनगर से महज 10 किमी और कसया व जिला मुख्यालय के बीच लगभग छह किमी की दूरी पर एनएच-28बी के समीप स्थित है। ऐसे में इसे पर्यटन, व्यापार और आवासीय विकास के लिहाज से भविष्य का बड़ा केंद्र माना जा रहा है। कसया तहसील प्रशासन ने किसानों से सहमति लेकर करीब 70 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए तैयार कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण होगा। ग्रामीणों का मानना है कि मुआवजे से न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि वे बच्चों की शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय में निवेश कर सकेंगे। कुछ जमीन पडरौना तहसील में जिला मुख्यालय के आसपास भी चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनशिप के साथ स्मार्ट सिटी बनाने का जिला प्रशासन का प्रयास है, ताकि बुद्ध स्थली को विकास का पंख लग सके। टाउनशिप तथा स्मार्ट सिटी का सीधा असर कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर पड़ेगा। बुद्धस्थली के पास विकसित होने वाली यह सिटी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर ठहराव, आवागमन और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

इससे कुशीनगर की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि स्मार्ट सिटी बनने से क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed