{"_id":"695d69de120824855a01e1be","slug":"a-motorcyclist-died-after-being-hit-by-a-truck-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152146-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्राॅला की टक्कर से बाइक सवार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्राॅला की टक्कर से बाइक सवार की माैत
Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज पिपराइच मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक सवार युवक को गन्ना लदी ट्राला ने टक्कर मार दिया। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच पर भेजा, जहां पहुंचने के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरनाथ दक्षिणी वार्ड नंबर 17 निवासी दीनानाथ दूवे के 28 वर्षीय बेटा आनन्द दूबे उर्फ विक्की घर से गोरखपुर के लिए जा रहे थे। गोरखपुर में ही किसी प्राइवेट दवा की एजेंसी में एमआर का काम करते थे। अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के सामने हैचरी के पास पहुंचे थे। तभी गन्ना लेकर पिपराइच चीनी मिल जा रही ट्राला उनके बाइक सहित पैर को रौंदते हुए निकल गया। युवक का एक पैर कमर के टूट गया।
ट्राला चालक टैक्टर छोड़कर फरार हो गया।आस पास के लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर पिकेट पर मौजूद कांस्टेबल मनोज कुमार व पंकज यादव मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराइच लेकर चले गए। यहां डाक्टर ने आनन्द दूबे उर्फ विक्की को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रविन्द्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।