फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a man beaten in land despute dead

Kushinagar News: काफी प्रयास के बाद मिली जमीन तो चली गई जान

Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
a man beaten in land despute dead
चिरइयहवा गांव निवासी मृतक विश्वनाथ राजभर।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

कब्जा खाली कराने सेे दबंगों ने की थी पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत
चार लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया था मारपीट का केस, धाराओं में होगी बढोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। दबंगों सेे जमीन खाली कराने की कीमत बुजुर्ग को जान देेकर चुकानी पड़ी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। इसकी मौत की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गए हैं।
चिरइयहवा गांव निवासी विश्वनाथ राजभर की जमीन पर गांव के तीन लोगों ने कब्जा कर लिया था। शुक्रवार को राजस्व टीम कोतवाली पुलिस के साथ गांव में पहुंची और पैमाइश करने के बाद जमीन से कब्जा खाली करा दिया। टीम के जाते ही नाराज तीनों लोगों ने 65 वर्षीय विश्वनाथ समेत तीन की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घायल दुर्गावती, हरी राजभर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अंबेद राजभर का आरोप है कि न्यायालय से स्टे के बाद भी जमीन में दबंग पुलिस की मिलीभगत से दीवार का निर्माण करा लिए हैं। वे कब्जा खाली होने से बौखलाए थे। मारपीट के बाद पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया था। इस बाबत कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से हुआ विवाद
मृतक के बेटे अंबेद ने बताया कि जमीन से कब्जा खाली कराने के लिए काफी दिनों से हम लोग दौड़ रहे थे, शुरू से पुलिस की भूमिका आरोेपियों के पक्ष में रही। जिस दिन जमीन से कब्जा हटा, उस दिन भी पुलिस से बताया गया कि विवाद हो सकता है। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed