{"_id":"69519067f1c68c88c708a54e","slug":"a-magh-mela-special-train-will-run-on-the-kaptanganj-thawe-route-making-the-journey-to-prayagraj-easier-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151597-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर चलेगी माघ मेला स्पेशल, प्रयागराज की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर चलेगी माघ मेला स्पेशल, प्रयागराज की राह होगी आसान
Mon, 29 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला में जाने के लिए जिले के लोगों को परेशानी नहीं होगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 25 फेरा के लिए माघ मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी है। इस मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन एक जनवरी से 17 फरवरी के बीच होगा।
प्रयागराज में चार जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है। यह मेला आगामी 15 फरवरी तक चलेगा। इस माघ मेला में जाने के लिए जिले के श्रद्धालु तैयारी में जुट गए हैं। मेला पहुंचाने और वहां से वापस लाने के लिए रोडवेज की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 30 बसों को माघ मेला के लिए तैनात कर दिया गया है।
इन बसों का संचालन पडरौना और कसया बस स्टेशन से होगा। वहीं रेल प्रशासन भी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज रेलमार्ग पर एक जनवरी से 17 फरवरी के बीच 25 फेरा के लिए 05121/05122 बढ़नी-झूसी स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए समय सारिणी घोषित कर दी है। पहली जनवरी को यह ट्रेन सुबह 10:25 बजे से बढ़नी से चल कर दाेपहर एक बजे गोरखपुर, दो बजे कप्तानगंज, 2:25 बजे रामकोला, 2:43 बजे पडरौना, 3:03 बजे दुदही, 3:18 बजे तमकुहीरोड होते हुए थावे, सिवान, भटनी, मऊ, वाराणसी के रास्ते रात 1:45 बजे झूंसी पहुुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माघ मेला को लेकर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के संचालन होने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।