{"_id":"64eb915c5986d16ca20b4c55","slug":"a-lad-died-by-current-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3673-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट से किशोर की मौत
Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परफेड़ा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में ई-रिक्शा चार्ज करते समय उसमें करंट आ गया। उसकी चपेट में आने से 15 साल का एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस गांव के रिंटू शाही ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार की रात वह अपने दरवाजे पर ई-रिक्शा खड़ी कर उसे चार्ज में लगा दिए। इसके बाद सोने चले गए। कुछ समय बाद पड़ोसी कुश चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र अरविंद चौधरी ई-रिक्शा में आकर बैठ गया। उसी दौरान ई-रिक्शा में अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से अरविंद गंभीर रूप से झुलस गया।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। अरविंद दो भाइयों में छोटा था। परिवार के लोगों ने आपसी सहमति से बगैर किसी कार्रवाई के रविवार को अरविंद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।