फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A knife attack inside a house left four people injured, including a couple.

Kushinagar News: घर में घुसकर चाकू से हमला, दंपती समेत चार घायल

Fri, 06 Mar 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A knife attack inside a house left four people injured, including a couple.
भोला राय को चाकू लगने के बाद गोरखपुर में चल रहा इलाज।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुआवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर सो रहे दंंपती पर गांव के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव में आए दो रिश्तेदारों को भी चाकू लगा है। घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां से भी दंपती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग के गोंड टोला निवासी बसंत प्रसाद का दामाद देवरिया निवासी रामानंद गोंड कुछ दिनों से ससुराल के पास मकान बनाकर रह रहा था। उसके बगल में श्रीराम पट्टी निवासी ओमप्रकाश राय का मकान है। वहां बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के गोपालगंज जिला निवासी रसौती गांव निवासी भोला राय परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। भोला राय गांव-गांव घूमकर धान की कुटाई करते हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात रंजिश को लेकर रामानंद गोंड छत के रास्ते सीढ़ी से भोला राय के घर में घुस गया और भोला राय व उनकी पत्नी रागिनी देवी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर रागिनी देवी के भाई किशुनदेव पट्टी निवासी छोटन राय और उनकी मां फूला देवी मौके पर पहुंचीं। आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। हमले में भोला राय और छोटन राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामानंद गोंड को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

0



12 साल जेल काट चुका है आरोपी



स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी रामानंद गोंड आपराधिक प्रवृत्ति का है। बताया जाता है कि गोवा में निजी कंपनी में काम करने के दौरान उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जिसमें उसे करीब 12 वर्ष की सजा हुई थी। सजा काटने के बाद वह कुछ समय से अपनी ससुराल गोंड टोली में रह रहा था।


0



चलाता था नाई की दुकान...ग्राहकों को सुनाता था रंगदारी के किस्से



आरोपी देवपोखर ग्राम पंचायत के किशुदेव पट्टी चौक पर नाई की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि वहां जब भी कोई ग्राहक पहुंचता था तो अपने रंगदारी के किस्से सुनाता था। बताता था कि मेरा बहुत ज्यादा नाम गोवा में था। वहां लोग उससे डरते थे। सिक्का चलता था। यहां भी धीरे-धीरे लोगों को डराता रहता था।

भोला राय को चाकू लगने के बाद गोरखपुर में चल रहा इलाज।स्रोत-सोशल मीडिया

भोला राय को चाकू लगने के बाद गोरखपुर में चल रहा इलाज।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : 1

भोला राय को चाकू लगने के बाद गोरखपुर में चल रहा इलाज।स्रोत-सोशल मीडिया

भोला राय को चाकू लगने के बाद गोरखपुर में चल रहा इलाज।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed