{"_id":"653ffc89e57c424d020543b7","slug":"a-healthy-mind-is-created-in-a-healthy-body-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6922-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का होता है निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का होता है निर्माण
Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
-घोघरा में आयोजित बरडीहा न्याय पंचायत के बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में बोले बीईओ
-विजेता बच्चों को मेडिकल देकर किया गया सम्मानित,ध्वजारोहण के साथ हुआ खेल का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। ब्लॉक के बरडीहा न्याय पंचायत के बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कंपोजिट विद्यालय घोघरा के कैंपस में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक ने ध्वजारोहरण कर किया। सरस्वती वंदना शिक्षिका वंदना राय तथा मनोरमा सिंह ने प्रस्तुत किया। बीईओ आशीष मिश्र ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में होनहार बच्चों की कमी नहीं है शिक्षकों को इन्हे समझने और इनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। खेल बच्चों के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए जरूरी है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। विजेता प्रतिभागियों को बीईओ ने मेडल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक बाॅलक वर्ग में विवेक साहनी, बालिका वर्ग में आराधना ने बाजी मारा। 100 मीटर जूनियर स्तर में बाॅलक वर्ग के बृजेश कुमार कंपोजिट स्कूल महुअवा खुर्द तथा बालिका वर्ग में प्रीति कंपोजीट विद्यालय घोघरा विजेता रहा। इस दौरान हरेकृष्ण पांडेय, गिरजेश कुमार गुप्ता ,आनंद प्रकाश पांडेय, विजय कुशवाहा ,मनोरमा सिंह,वंदना राय,धनंजय पांडेय,ओंकार सिंह,विनय सिंह,विष्णु गौड़,उमेश प्रसाद मौजूद रहीं।