{"_id":"64554d11a6ce6fd727016694","slug":"a-girl-found-hang-kushinagar-news-c-7-1-154401-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी की बात पर छात्रा ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी की बात पर छात्रा ने फंदे से लटककर दे दी जान
Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं की छात्रा थी पूजा, कसया थाना क्षेत्र के अनिरुद्धवा गांव की घटना
घर के दूसरे तल पर फंदे से लटका मिला शव
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/कसया। थाना क्षेत्र के अनिरुद्धवा में शुक्रवार को 12वीं की छात्रा घर के दूसरे तल पर टिनशेड के कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने उसकी आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीएचसी से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
बताया जा रहा है कि कसया नगर के अनिरुद्धवा (शहीद भगत सिंह वार्ड) के निवासी कमलेश शर्मा पेशे से बढ़ई हैं। उनके एक बेटा और दो बेटियों में 17 वर्षीय पूजा शर्मा सबसे छोटी थी। वह 12वीं की छात्रा थी। नित्य की भांति उसने शुक्रवार को भी घर के कामकाज में बड़ी बहन और मां का हाथ बंटाया। भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने काम में लग गए।
दोपहर बाद पूजा की बड़ी बहन नेहा किसी काम से उसकी तलाश करने लगी। नीचे के कमरों में तलाशने के बाद नहीं मिली तो छत पर गई। दूसरे तल पर बना टिनशेड का कमरा अंदर से बंद होने के कारण आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से उसने नीचे आकर शोर मचाया।
विज्ञापन
परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे और दरवाजा तोड़े तो अंदर टिनशेड के पाइप से पूजा लटकी हुई थी। परिजन उसे तत्काल कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। पिता ने बेटी की आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कुशीनगर के चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया छानबीन में पता चला है कि पूजा दो बहनें थीं। बड़ी बहन का प्रेम विवाह होना है। उसमें अभी दो साल की देरी है। उसने अभी शादी नहीं की। इसलिए पिता ने छोटी बेटी की शादी तय कर दी थी, लेकिन पूजा अभी शादी नहीं करना चाहती थी। वह कहती थी कि अभी उसके खेलने-कूदने की उम्र है। इसी वजह से उसने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उधर, कसया के थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।