फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fire started from a bonfire, killing two cows and scorching a buffalo.

Kushinagar News: अलाव की चिंगारी से लगी आग, दो गायों की मौत, एक भैंस झुलसी

Sat, 13 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A fire started from a bonfire, killing two cows and scorching a buffalo.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नौरंगिया के पूरब टोला में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे अलाव से निकली चिन्गारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। इसके चपेट में आने से झोपड़ी में बंधी दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि झुलसी एक भैंस हालत गंभीर है। गांव निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि रात में पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए अलाव जलाया गया था। इससे निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखे सूखे भूसे के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पशुओं का रहने का स्थान आग की लपटों से घिर गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी दो गाय की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed