{"_id":"6aff5de159eba4383807c0ad","slug":"a-festival-special-train-will-run-between-chhapra-and-anand-vihar-on-november-21-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172673-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छपरा-आनंद विहार के बीच 21 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छपरा-आनंद विहार के बीच 21 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक फेरे के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा से 21 नवंबर और आनंद विहार टर्मिनल से 22 नवंबर को रवाना होगी। इससे पूर्वांचल और बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष ट्रेन 21 नवंबर को छपरा से शाम पांच बजे रवाना होगी। यह सीवान और थावे होते हुए शाम 7:20 बजे तमकुही रोड, 7:58 बजे पडरौना, 8:30 बजे रामकोला और रात 9:05 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से रात 10:40 बजे गोरखपुर से रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। टूंडला और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में 05014 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 3:55 बजे कानपुर सेंट्रल, 6:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दोपहर 12:55 बजे गोरखपुर के बाद दोपहर दो बजे कप्तानगंज, 2:34 बजे रामकोला, 3:16 बजे पडरौना और 3:50 बजे तमकुही रोड पहुंचेगी।