फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A car ran over a young man sleeping in the railway station premises, serious

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे युवक पर चढ़ाई कार, गंभीर

Wed, 27 Aug 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A car ran over a young man sleeping in the railway station premises, serious
तमकुहीरोड। रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे एक युवक को एक कार चालक ने कुचल दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल को सेवरही सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीरोड स्टेशन के पार्किंग में सोमवार की रात करीब नौ बजे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जटवलिया बांस निवासी 28 वर्षीय हरकेश सो रहा था। उसी दौरान स्टेशन परिसर में खड़ी एक कार के चालक ने कार चालू कर आगे बढ़ा और स्टेशन परिसर में सो रहे हरकेश को कुचल दिया। घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर आई पुलिस मौजूद लोगों की मदद से घायल हरकेश को सेवरही सीएचसी भेजवाई, जहां चिकित्सक ने घायल युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में कस्बा पुलिस चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। घायल का मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed