Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A bridge worth 25.70 crore will be built over the Bansi River in Golaghat.

Kushinagar News: गोलाघाट में बांसी नदी पर बनेगा 25.70 करोड़ का पुल

Sun, 29 Nov 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A bridge worth 25.70 crore will be built over the Bansi River in Golaghat.
तमकुहीरोड। पिपराघाट के गोलाघाट में बांसी नदी पर 25.70 करोड़ रुपये की लागत से पक्का पुल बनाया जाएगा। शनिवार को देवरिया के सांसद शशांक मणि और तमकुहीराज के विधायक असीम कुमार ने नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

पुल बनने से नदी के दोनों तरफ बसे गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे छात्रों, किसानों और स्थानीय लोगों को विशेष लाभ होगा। बांसी नदी पर एप्रोच मार्ग के साथ छह पायों वाले पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में लोक निर्माण विभाग, कुशीनगर की ओर से यहां राजपुर बगहा, राजपुर खास, जोगनी, इमिलिया टोला और तीनटोलिया के लोगों की सुविधा के लिए पीपे का पुल बनवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रभुनाथ चौराहा, बुटन टोला, नौका टोला, शिव टोला, मोतीराय टोला और नरवाजोत के लोगों को भी इससे आवागमन में सहूलियत मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed