फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a boy died in accident

Kushinagar News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
a boy died in accident
देवरिया बाबू गांव के सहजौली टोला का निवासी था बालक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। अपनी मां के साथ इलाज कराकर घर लौट रहा 12 वर्ष का एक बालक रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने बालक को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के सहजौली टोला निवासी राजकुमार कुशवाहा का 12 वर्षीय पुत्र अंश अपनी मां बबिता देवी के साथ इलाज कराने रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित बगहां कुटी आया था। घर लौटते समय अंश बगहा कुटी के सामने ही कप्तानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और गंभीर रूप से घायल अंश को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामकोला थाने के एसएचओ एके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed