फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a boy body found

Kushinagar News: बारह वर्ष के बालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 02 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
a boy body found
मृतक रमन त्रिपाठी की फाइल फोटो।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से ही लापता था, परिजन कर रहे थे तलाश
बुधवार को सुबह कसया थाने में दी थी गुमशुदगी की तहरीर
कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के शिवपट्टी टोला की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। करीब 24 घंटे से लापता कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के शिवपट्टी टोला के 12 साल के एक बालक का शव नाले में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मैनपुर गांव के शिवपट्टी टोला निवासी ललित त्रिपाठी का 12 वर्षीय पुत्र रमन त्रिपाठी मंगलवार की शाम करीब चार बजे से ही लापता था। देर शाम तक घर में नहीं दिखने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। परिवार के लोगों ने उसकी हर संभावित जगह पर खोजबीन की। रिश्तेदारों के घर भी पता किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को उसके पिता ने कसया थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके बाद भी परिवार के लोग उसकी खोजबीन में लगे हुए थे। परिजन एवं गांववाले रमन को सरेह व खेतों में ढूंढ रहे थे, तभी दोपहर बाद गांव के बगल से बहने वाले खौवा नाले पर बने पुल के नीचे एक शव दिखा। उसे देखकर लोगों ने शोर मचाया। वहां भीड़ जुट गई। उस शव की पहचान परिजनों ने रमन त्रिपाठी के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कसया के सीओ कुंदन सिंह और क्राइम प्रभारी दिग्विजय राय मयफोर्स पहुंचे। बालक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड पहुंचा
बालक का शव मिलने की सूचना पर सीओ ने पहुंचने के बाद फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया। बालक की मौत के कारणों की जांच की। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि बालक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जल्दी ही इसका पता लगा लिया जाएगा। परिजनों ने प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई है। परिस्थितियां भी फिलहाल इसी तरफ इशारा कर रही हैं। सीओ ने बताया कि मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पांचवीं कक्षा का छात्र था रमन
रमन पांचवी कक्षा में पढ़ता था। गांव के बगल के एक निजी विद्यालय में उसका नामांकन था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। रमन का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

शव मिलने की सूचना पर जुट गई भीड़
नाले में बालक का शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। वह मंगलवार की शाम से ही लापता था। घर से इतनी दूर नाले में शव मिलने की वजह से मौजूद लोग और बालक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे।


पुरोहित का काम करते हैं बालक के पिता
बताया जा रहा है कि मैनपुर गांव के शिवपट्टी टोला निवासी ललित त्रिपाठी पेशे से पुरोहित हैं। वह घरों में पूजा-पाठ कराते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनका स्वभाव सरल है। किसी से कोई विवाद नहीं है। ऐसे में उनसे या बालक से किसी प्रकार की दुश्मनी होने की आशंका नहीं जताई गई। बहरहाल, 12 वर्षीय रमन के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अब लोगों की निगाहें टिकी हैं कि उसकी मौत किस वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed