फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A 45-member delegation from Sri Lanka offered prayers at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: श्रीलंका के 45 सदस्यीय दल ने महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sun, 10 May 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A 45-member delegation from Sri Lanka offered prayers at the Mahaparinirvana Temple.
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में श्रीलंका से आए 45 सदस्यीय बौद्ध श्रद्धालुओं के दल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना बौद्ध भिक्षु भंते अशोक ने कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में जानकारी देते हुए शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भंते अशोक ने कहा कि बुद्ध के विचार आज भी विश्व में शांति स्थापित करने का मार्ग दिखाते हैं। श्रीलंकाई श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर का भ्रमण किया और कुशीनगर के बौद्ध महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed