{"_id":"69b477e0a5c78011350fb564","slug":"a-20-foot-wide-road-will-be-constructed-in-the-bazaar-khas-colony-benefiting-one-hundred-families-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-156308-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाजार खास काॅलोनी में बनेगी 20 फुट चौड़ी सड़क, सौ परिवारों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाजार खास काॅलोनी में बनेगी 20 फुट चौड़ी सड़क, सौ परिवारों को मिलेगा लाभ
Sat, 14 Mar 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित बाजार खास में कप्तानगंज चौराहे के पास की कालोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे लोगों को अब राहत मिलती नजर आ रही है। नगर पालिका ने यहां सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
सड़क के बन जाने से कालोनी में रहने वाले करीब 100 परिवारों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका की ओर से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से पूरे मोहल्ले में 20 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के साथ-साथ जल निकासी के लिए पक्की नाली भी बनाई जा रही है, जिससे बरसात के दिनों में पानी जमा होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
मोहल्ले के रहने वाले शक्ति सिंह, महेश सिंह, अरमान मलिक, जितेंद्र सिंह, गोरख गुप्ता और मान सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क की मांग काफी समय से की जा रही थी। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।