फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A 16-member group of Vietnamese businessmen performed the puja.

Kushinagar News: वियतनाम के व्यवसायियों के 16 सदस्यीय दल ने किया पूजन

Tue, 17 Sep 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
A 16-member group of Vietnamese businessmen performed the puja.
फाजिलनगर। वियतनाम के व्यवसायियों का 16 सदस्यीय दल सोमवार को पावानगर स्थित महात्मा बुद्ध के अंतिम भोजन स्थल पहुंचा। वहां महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का पूजन किया। भिक्षु नंदका और भंते अशोक के साथ टीके राय की अगुवाई में सठियांव स्थित पावानगर पहुंचा यह दल सबसे पहले महात्मा बुद्ध के अंतिम भोजन स्थली के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के पास बैठ कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद वहां बने नौका विहार सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया। गाइड नगुएन वियेत अन्ह ने बताया कि वियतनामी व्यवसायियों का दल केवल कुशीनगर में बुद्ध से जुड़े स्थलों के दर्शन करने आया है। कुशीनगर स्थित विभिन्न स्थलों का दर्शन करने के बाद यहां पहुंचे हैं। ग्रुप लीडर किम अन्ह के साथ यह दल शानिवार की शाम दिल्ली से कुशीनगर पहुंच था। सोमवार शाम यह दल दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हो गया। टीम में ट्रान थी हांग, लू आंग, झुवांग सौ, लुवांग वान, कैन वान सू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed