फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पोस्टमार्टम होने में ही लग गए तीन दिन

पोस्टमार्टम होने में ही लग गए तीन दिन

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। कठकुइया रेलवे स्टेशन के पास जिस महिला को गला रेतकर फें का गया था, उसके शव का पोस्टमार्टम घटना के तीसरे दिन हुआ। जबकि महिला के साथ जिस युवक का शव मिला था, उसका पोस्टमार्टम रविवार को हो गया। गोरखपुर की गुलहरिया थाने की पुलिस महिला को अज्ञात मानकर दो दिनों तक उसके परिजनों के आने का इंतजार करती रही। जबकि महिला की शिनाख्त घटना वाले दिन ही हो गई थी। महिला की ओर से कागज पर लिखे शब्दों को बयान मानकर पुलिस ने कुबेरस्थान थाने में उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया है। माना जा रहा है कि दोनों जिलों की पुलिस के बीच तालमेल की कमी के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई। इस कारण साक्ष्यों के कमजोर होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शनिवार सुबह कठकुइया स्टेशन के पास एक युवक का शव और उसके करीब सौ मीटर की दूरी पर गंभीर रूप से घायल एक महिला को लोगों ने देखा। एसपी के निर्देश पर कुबेरस्थान थाने के सिपाहियों ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। महिला ने कागज पर अपना नाम ब्यूटी सिंह, पति का नाम नरेश, पिता का नाम रामानंद और पता समस्तीपुर जिले का उजियारपुर लिखा था। पुलिस ने महिला के पिता के खिलाफ कुबेरस्थान थाने में मुकदमा दर्ज किया था। उसी दिन दोपहर को महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। महिला के भाई अनिल सिंह पहले कुबेरस्थान थाने फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अनिल सिंह ने युवक के शव को पहचानने से इनकार किया था। रविवार को ही युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। जबकि ब्यूटी सिंह के शव का पोस्टमार्टम रविवार को भी नहीं हो पाया। गोरखपुर के एडी हेल्थ डॉक्टर डीएन त्रिपाठी बताते हैं कि पोस्टमार्टम में देरी से कुछ चीजें प्रभावित हो सकती हैं। जैसे-जैसे शव पुराना होता है, उसके अंदर के रसायन बदलने लगते हैं। सड़न आने लगती है। अगर रेप की आशंका हो तो देर होने के कारण स्लाइड बनाने के बाद उसकी पुष्टि प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed