{"_id":"70-78814","slug":"Kushinagar-78814-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना ने रॉची को 101 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना ने रॉची को 101 रनों से हराया
Kushinagar
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के उदित नारायण पीजी कॅालेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की ओर से स्व. कृष्णा साहा, स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित अंबुजा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पडरौना की टीम ने रॉची इलेवन को 101 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच पडरौना की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले वसीम खान को चुना गया। उन्हें मोबाइल हैंडसेट देकर पुरस्कृत किया गया।
पडरौना क्रिकेट क्लब के कप्तान साहबजान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पडरौना की टीम शुरूआती दौर में काफी संकट से गुजर रही थी, लेकिन वसीम खान की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वसीम ने 130 और किशन साहा ने 34 रनों का योगदान दिया। रांची के चंद्रभूषण ने चार विकेट लिया। जवाब में 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम मात्र 143 रनों पर ही सिमट कर रह गई, जिसमें रॉची की ओर से आजाद ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। पडरौना की ओर से दिग्विजय और अभिषेक उर्फ पोलार्ड ने रॉची के 3-3 विकेट चटकाएं। इस प्रकार यह मैच पडरौना ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को पटना और पडरौना के बीच ग्रुप ए का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। मैच के अंपायर रमेश चौरसिया और बबलू सिंह रहें, जबकि कमेंट्री प्रिंस तिवारी और शशांक सिंह तथा स्कोरिंग का कार्य आशीष वर्मा, पंकज बर्नवाल ने किया। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि पूर्व काबिना मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण कुमार गौतम, पं. अनिरुद्ध शुक्ल, हैदर अली राइनी द्वारा स्व. कृष्णा साहा और स्व. विमलेश मल्ल के चित्र पर पुष्पार्चन कर खिलाड़ियों से प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मन्नू सिंह चंदेल, पाली चौरसिया, सतीश साहा, सुरेश रावत, प्रमोद चौरसिया, अजय साहा, सज्जाद अली, शमशेर मल्ल, अभय सिंह, नवीन तिवारी, आजाद अली आदि उपस्थित रहे।