{"_id":"70-78713","slug":"Kushinagar-78713-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों का डीएम दफ्तर से आवास तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों का डीएम दफ्तर से आवास तक प्रदर्शन
Kushinagar
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। काम पर नहीं बुलाए जाने से नाराज खड्डा की आईपीएल चीनी मिल के दैनिक वेतन भोगी मजदूर शनिवार को जिला मुख्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। मजदूर मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को देने गए। डीएम के नहीं मिलने पर उनके आवास पर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी करने के लिए नारेबाजी की। देर शाम को डीएम रिग्जियान सैंफिल ने अपने आवास पर मजदूर मजदूर नेताओं से बात की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ गलत किया गया है। 24 घंटे में अगर मजदूरों को कार्य पर वापस नहीं बुलाया गया तो इसके लिए मिल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिल में लेबर एक्ट की अनदेखी करने की शिकायत मिली है। इसके लिए श्रम परिवर्तन अधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया है। डीएम से आश्वासन मिलने के बाद मजदूर वापस चले गए।
आईपीएल चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों को काम पर नहीं बुलाया है। मजदूरों की मांगों के लिए संघर्ष करने वाले मजदूर नेता चित्रसेन द्विवेदी का तबादला कर दिया गया। इसी के विरोध में मजदूरों ने सात दिसंबर से चीनी मिल के गेट पर धरना शुरू कर दिया। यह धरना 10 दिसंबर को भूख हड़ताल में बदल दिया गया था। 12 दिसंबर को धरना समाप्त कराने पहुंचे एसडीएम सदर और हाटा विधायक राधेश्याम सिंह के समक्ष चीनी मिल प्रबंधन ने मजदूरों को काम पर वापस लेने की घोषणा की थी। यही नहीं, मजदूरों की अन्य मांगों को भी 19 दिसंबर तक पूरा करने का भी आश्वासन दिया था। मजदूरों का आरोप है कि आश्वासन की समय सीमा बीत जाने के बाद भी चीनी मिल प्रबंधन ने कोई मांग नहीं मानी। इसी के विरोध में शनिवार को काफी संख्या में मजदूरों ने चीनी मिल गेट से साइकिल रैली निकाली और जिला मुख्यालय पहुंचे। मांग है कि प्रशासन मजदूरों और चीनी मिल प्रबंधन के बीच हुए समझौते का पालन कराए। साइकिल रैली में जयप्रकाश यादव, विशुचंद गुप्ता, लल्लन गोंड, रामअवध गोंड, सुरेश वारी, रमेश गोंड, रमेश यादव और शंकर आदि शामिल रहे।