फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डीएफओ के आश्वासन पर धरना स्थगित

डीएफओ के आश्वासन पर धरना स्थगित

Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दैनिक वेतन वन कर्मचारियों का धरना डीएफओ के आश्वासन पर स्थगित हो गया। यह कर्मचारी अपनी छह मांगों को लेकर 13 दिसंबर से धरने पर थे।
विज्ञापन

दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकेवल राजभर और मंत्री रामबली पांडेय ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे डीएफओ आरपी सिंह ने उनकी मांगों पर अध्ययन करने के बाद कहा कि श्रमिकों का वेतन विनियमितीकरण करने तथा खाली पदों को भरने के लिए एक सप्ताह के अंदर शासन को लिखा जाएगा। बकाए पारिश्रमिक का भुगतान एक माह के अंदर कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद संघ के प्रदेश सचिव जयगोविंद यादव ने इस चेतावनी के साथ धरना स्थगित करने को कहा कि यदि डीएफओ मांगों की अनदेखी करते हैं तो अब राज्य कर्मचारी महासंघ लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर दलसिंगार, सीताराम, मुर्तुजा, विजय सिंह, अमिता, सुदामा प्रसाद, सदीक रामअवध, शंकर प्रसाद, जयमंगल, रामनरेश कुशवाहा और दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed