फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शव रखकर सड़क जाम किया

शव रखकर सड़क जाम किया

Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/पिपरा बाजार। हियुवा और विहिम के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खरसाल बबुइया चौराहे पर मिठाई मुसहर का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ये लोग मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने सहित पांच मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर इन लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव की मुसहर टोली निवासी मिठाई मुसहर की बुधवार को मौत हो गई थी। आरोप था कि छठ पर्व के दिन पान का एक रुपया मांगने पर कुछ लोगों ने मिठाई की पिटाई कर दी थी। घायल मिठाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज हियुवा और विहिम कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खरसाल बबुइया चौराहे पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हियुवा के गोरखपुर मंडल प्रभारी राजेश्वर सिंह ने कहा कि कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो जा रहा है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। हियुवा नेता पप्पू पांडेय ने मांग की कि मिठाई मुसहर की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाय और पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाय। साथ ही अवैध रूप से शराब की बिक्री बंद कराई जाय और पीड़ित परिवार को तत्काल पारिवारिक लाभ, कृषि के लिए पट्टा और पेंशन दी जाय। बाद में नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हो गया। इस दौरान उमाशंकर, दुखनी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed