{"_id":"70-76055","slug":"Kushinagar-76055-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
Kushinagar
Updated Wed, 13 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अपने मकान तथा जमीन से कब्जा हटाने की मंाग को लेकर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठी महिला ने जबरन अनशन तोड़वाने का आरोप लगाया है। अब इस विधवा महिला को समर्थन देने मंगलवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंच गई। अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
पडरौना कोतवाली के गांव रतनवां निवासीनी 65 वर्षीया फूलमती अपने हिस्से की जमीन तथा मकान से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार से अपने दरवाजे पर आमरण अनशन पर बैठ गई। बताते हैं कि मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे राजस्व विभाग के कानूनगो तथा हल्का लेखपाल अनशन स्थल पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि इन लोगों के सामने ही उनके विपक्षी लोगों ने उसके अनशन वाले बैनर को निचे गिरा दिया तथा जबरन अनशन तोड़वाने का प्रयास करने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। अनशन के दूसरे दिन महिला का हक दिलाने के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला विश्कर्मा तथा जिलाध्यक्ष तारा देवी कुशवाहा के साथ अन्य महिलाएं अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन को समर्थन दिया।