{"_id":"70-74568","slug":"Kushinagar-74568-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बचाने में पति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बचाने में पति झुलसा
Kushinagar
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। बसडिला गांव मेें शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी में पत्नी ने गुस्से में आकर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। आग से झुलसे पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बसडीला गांव में एक विवाहिता का मायका है। वह पिछले छह दिनों से अपने पति के साथ रुकी हुई थी। उसका पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जो ट्रक लेकर ससुराल में रुका हुआ था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी से ट्रक लेकर जाने की जिद करने लगा। परंतु विवाहिता ने जाने से मना कर ट्रक की चाबी ले ली। उसे लेकर दोनों में कहासुनी होनी लगी। थोड़ी देर बाद पता चला कि विवाहिता झुलस गई। लोगाें के मुताबिक उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा लिया। दरवाजे पर खड़ा पति घर में लपट और धुआं देखकर अंदर गया तो वह चकित रह गया। वह पत्नी को बचाने का प्रयास करने में खुद भी झुलस गया। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पहुंचाया। दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।