{"_id":"70-74493","slug":"Kushinagar-74493-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Kushinagar
Updated Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। स्थानीय थाने की पुलिस ने चार किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत चार लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया।
पुलिस को मुखबिरों के माध्यम से तस्करी की सूचना मिली थी। उसके बाद हरकत में आए थानाध्यक्ष सौदागर राय ने अपने सहयोगियों को तस्करों की धरपकड़ की जिम्मेदारी दी। पुलिस टीम कसया-तमकुही मार्ग के खरदर पुल पर तस्करों की टोह में लगी थी। इस दौरान कसया की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। रोकने पर वे भागने लगे। टीम ने पीछा कर रुदवलिया सेंट्रल बैंक के सामने दोनों को धर दबोचा। तलाशी हुई, चरस बरामद हो गया। 3.850 किलोग्राम बरामद चरस की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई। तस्करों की शिनाख्त मुहम्मद शाहिद उर्फ बबलू उर्फ जावेद, ग्राम बरडिहा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे की पहचान मुहम्मद सुहेल निवासी आवास विकास कालोनी सूरजकुंड थाना तिवारीपुर गोरखपुर के रूप में हुई है।