फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   र्इंट-भट्ठा पर धावा बोलकर लूटपाट

र्इंट-भट्ठा पर धावा बोलकर लूटपाट

Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कसया/कुशीनगर। बुधवार की रात में कसया क्षेत्र के सोहसा मठिया ईंट-भट्ठे पर धावा बोलकर बदमाशाें ने लूटपाट की है। बदमाश भट्ठा पर मौजूद लोगाें को बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूट ले गए। इस घटना से आसपास के गांवों में भी सनसनी मच गई। भट्ठा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोहसा मठिया के रघुनाथ यादव र्के इंट-भट्ठे पर बुधवार की देर रात चार की संख्या में आए बदमाशों ने पहले हमला किया। उस समय भट्ठा मालिक के पुत्र कमलेश भी वहीं थे। बदमाशों ने कमलेश सहित उस भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर सोना, अजय, ललिता, महेंद्र, सरोज, सुखल तथा अन्य मजदूरों के साथ एक तीन वर्षीय बच्चे को भी बांध कर लूट-पाट की। बदमाशों र्ने इंट-भट्ठा पर कार्य करने वाले रांची के मजदूरों के जेवर और नकदी लूट लिए। लूट-पाट करके बदमाशों के जाने के बाद बंधक बने लोगों के शोर मचाने पर सोहसा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा इन लोगों को बंधन से मुक्त कराया। इस संबंध में कसया के एसओ ओपी राय का कहना है कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed