फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दीवार गिरने से तीन लोग दबे, महिला की मौत

दीवार गिरने से तीन लोग दबे, महिला की मौत

Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना अंतर्गत गांव बांसगांव के खाखड़ टोला में सोमवार की दोपहर को एक घर की दीवार गिर गई। घर में सोए दो बच्चों सहित एक अधेड़ महिला उसके नीचे दब गई। गांववाले तीनों को दुदही के अस्पताल में भर्ती कराए। महिला को जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते मेें महिला की मौत हो गई। इससे नाराज लोगाें ने पडरौना-सेवरही मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि पड़ोसी की साजिश के कारण दीवार गिरी है। बाद में मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा नहीं दर्ज होने से नाराज लोगों ने फिर से उसी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस केस नहीं दर्ज करना चाह रही है। यह मार्ग करीब एक घंटा तक जाम रहा। बाद में इंस्पेक्टर और ब्लॉक प्रमुख मौके पर जाकर लोगों से बात की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद लोग वहां से हटे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बांसगांव के खाखर टोला टैक्सी स्टैंड निवासी फेकनी देवी सोमवार को घर में अपने चार साल के बच्चे ऋषभ तथा 10 साल की सबिता के साथ सोई थीं। दोपहर करीब दो बजे उनके घर की दीवार गिर गई। फेकनी देवी और उनके दोनों बच्चे उसके नीचे दब गए। मौके पर जुटे गांववालों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। तीनों घायलों को दुदही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद फेकनी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की गंभीर हालात को देखते हुए लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए चल दिए। बताया जाता है कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। शाम को करीब छह बजे फेंकनी देवी का शव घर लाया गया। उसके बाद गांव के लोग खफा होकर पडरौना-सेवरही मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिए। लोगों का कहना था कि फेंकनी देवी के पड़ोसी अपनी टंकी का पानी उनकी दीवार पर गिराते थे। ऐसा जानबूझकर किया जा रहा था, ताकि दीवार गिर जाए। इसे लेकर महिला ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी, पर किसी ने नहीं सुना। गांववाले दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इधर, जाम की सूचना पाकर विशुनपुरा के इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद जामकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हो गए और जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed