फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कार्रवाई के विरोध में रामकोला थाने का घेराव

कार्रवाई के विरोध में रामकोला थाने का घेराव

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने देवरिया बाबू गांव के मामले में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में रामकोला थाने का घेराव करके कसया तिराहे के पास धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को कोसा। वाहिनी कि नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन के साथ साड़ी और चूड़ी भी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसी अधिकारी और क र्मचारी ने गांवों में किसी हिंदू का उत्पीड़न किया तो उसे साड़ी, चूड़ी पहनाई जाएगी। छह घंटे चले धरने को सीओ खड्डा और एसडीएम हाटा ने ज्ञापन लेकर समाप्त कराया।
विज्ञापन

इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा रामकोला के पूर्व विधायक यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कहा कि जिले का प्रशासन सपा का एजेंट बना हुआ है। सपा नेताओं के इशारे पर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं पर से एक सप्ताह के अंदर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जिले पर आंदोलन होगा। उन्होंने पुलिस पर पशु तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। धरने के आयोजक तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। बरेली मंडल के प्रभारी राजन जायसवाल ने कहा कि किसानों और हिंदुओं की लड़ाई संगठन लड़ रहा है। पप्पू पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता जेल जाने से नहीं घबराते हैं। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्पीड़न के विरुद्ध रामकोला से संघर्ष शुरू हो गया है। राधेश्याम गौड़, फूल बदन कुशवाहा, आशुतोष गोविद राव, चंद्र प्रकाश चमन, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, शेषमणी गौड़, दिग्विजय किशोर शाही, मनीष पांडेय, सुरेश सिंह, महातम यादव, रामप्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जिला संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने किया। हिंदू युवा वाहिनी नेताओं ने खड्डा के सीओ विनोद कुमार यादव, हाटा के एसडीएम एसके शर्मा को पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। सीओ ने कहा कि मुकदमे तहरीर के आधार पर लिखे जाते हैं। जांच के बाद किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। एसडीएम हाटा ने कहा कि जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनपर किसी को भी अवैध कब्जे की छूट नहीं दी जाएगी। सारे कब्जे हटवाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाएगी। धरना शाम पांच बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा
रामकोला। थाना घेराव को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क था। रामकोला में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के साथ ही कई थानों की फोर्स रामकोला पहुंचने लगी थी। फायर ब्रिगेड के साथ महिला जवान भी रामकोला पहुंच गई थीं। चौराहों, गलियों और नगर में आने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे। खड्डा, हनुमानगंज, जटहां बाजार, नेबुआ नौरंगिया के थानों की पुलिस के अलावा सीओ खड्डा, एसडीएम हाटा भी थाने में जमे रहे। गौरतलब है कि रामकोला थाने के गांव देवरिया बाबू मे 27 मार्च को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। शनिवार को एक पक्ष के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हिंदू युवा वाहिनी नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने चेतावनी दी थी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed