फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   वारदात का पर्दाफाश न हुआ तो आंदोलन

वारदात का पर्दाफाश न हुआ तो आंदोलन

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कस्बे में चोरी की घटनाओं से आजिज व्यापारियों ने शनिवार को चेतावनी सभा की। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड कस्बे में आए दिन चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने शनिवार शाम दहीहट्टा बाजार में चेतावनी सभा कर पुलिस प्रशासन को चेताया। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर प्रशासन सक्रिय होता तो कस्बे में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं नहीं होतीं। यदि पुलिस प्रशासन शीघ्र नहीं चेता तो व्यापारियों के साथ सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धामबाबू वर्मा ने कहा कि चोर घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है और पुलिस हाथ मलती रह जाती है। सभी व्यापारियों ने पुलिस को 15 दिनाें की मोहलत देते हुए चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की। चेतावनी सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा, लवकुश गुप्ता, अमर चंद जायसवाल, दुर्गेश मद्धेशिया, विकास पांडेय, सुलेमान अंसारी, गोविंद जायसवाल, रामेश्वर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed