फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंदोलन जारी रखेंगे किसान

आंदोलन जारी रखेंगे किसान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कसया। मैत्रेय परियोजना के विरोध में कई सालों से क्रमिक अनशन कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार 659 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना निरस्त नहीं कर देती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। परियोजना की वापसी को लेकर उठी चर्चाओं के क्रम में किसानों ने मंगलवार को प्रभावित गांव सिसवां महंथ में बैठक कर आंदोलन के भावी स्वरूप पर चर्चा की।
विज्ञापन

भू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि परियोजना की वापसी हो गई है, तो सरकार अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि करे, अन्यथा किसान यह मामने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि इस तरह की चर्चाएं कई बार उठी हैं, किंतु इस बार किसान अधिकृत तौर पर मैत्रेय के वापस होने की पुष्टि करने के बाद ही कोई कदम उठाएंगे। किसान नेता ने कहा कि यदि वास्तव में परियोजना वापस हो गई है तो यह किसानों की आंशिक जीत है। तकनीकी रूप से किसानों की 659 एकड़ भूमि सरकार की हो गई है। किसान इन जमीनों पर भले ही खेती कर रहे हैं, किंतु उसके वास्तविक मालिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जमीनों पर पूर्णरूपेण मालिकाना हक पाने तक किसान संघर्ष करेंगे। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी उदयभान यादव ने आंदोलन को बाहर से सर्मथन दे रहे राजनीतिक दलों के लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताआें का आभार जताया। महिला किसान मोर्चा की अध्यक्ष कलमी देवी ने कहा कि जब तक जमीनें सरकार से मुक्त नहीं हो जाती, तब तक खुश होने की जरूरत नहीं हैं। बैठक में नागेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कादिर, अर्जुन सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed