{"_id":"70-51841","slug":"Kushinagar-51841-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना में ग्रामोद्योग मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना में ग्रामोद्योग मेले का शुभारंभ
Kushinagar
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कमला ग्राम विकास संस्थान, इलाहाबाद की तरफ से पडरौना नगर के स्टेट बैंक परिसर में 15 दिवसीय लघु ग्रामोद्योग मेले का रविवार को शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को लाभ मिल सकेगा। जितना अधिक कुटीर उद्योगाें को बढ़ावा मिलेगा, उतना ही पलायन रुकेगा। ग्रामोद्योग से बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। संस्था के सचिव अजीत सिंह ने कहा कि खादी और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। मेले में वाराणसी, कानपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, लखनऊ, राजस्थान, कुशीनगर की विभिन्न खादी तथा ग्रामोद्योग संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। मेले में गांधी, विनोबा भावे, जय प्रकाश, विवेकानंद से जुडे़ साहित्य की भी बिक्री हो रही है। इस दौरान शिवसेवक मिश्र, गिरसंत कुमार, रमेश राय आदि मौजूद रहे।