{"_id":"70-100564","slug":"Kushinagar-100564-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना में खादी प्रदर्शनी का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना में खादी प्रदर्शनी का समापन
Kushinagar
Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के सुभाष चौक के पास खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हो गया। इस प्रदर्शनी में खादी वस्त्राें के अलावा कई सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। समापन अवसर पर मौजूद कसया के एसडीएम जयशंकर मिश्र, एसडीएम तमकुहीराज श्रीप्रकाश शुक्ल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव और नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने खादी के महत्व पर जानकारी दी। आयोजक एवं खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के मंत्री पंकज पांडेय ने कहा कि कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, बनारस, गोंडा, लखनऊ और कश्मीर तक के खादी संस्थानों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें खादी वस्त्रों के अलावा गर्म कपड़े, आंवला, अचार, मुरब्बा, पूजन और सौंदर्य सामग्रियों के स्टाल लगाए गए थे। अगले वर्ष भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान अरुण सिंह, पप्पू पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, सुरेंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर यादव और यशवंत श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन