फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   99 people registered at the Kasya OTS camp, and Rs 5 lakh was recovered.

Kushinagar News: कसया ओटीएस कैंप में 99 ने कराया रजिस्ट्रेशन, पांच लाख की हुई वसूली

Mon, 08 Dec 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
99 people registered at the Kasya OTS camp, and Rs 5 lakh was recovered.
कसया। बिजली बिल राहत योजना के तहत कसया डिवीजन में रविवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) कैंप में 99 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान कैंपों से कुल 5 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

कैंप का निरीक्षण करने यूपीपीसीएल लखनऊ कामर्शियल के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा, वाराणसी से कॉमर्शियल एसई संजय सिंह और कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता (एसई) राकेश मोहन मथौली में लगे कैंप पर पहुंचे। अधिकारियों ने ओटीएस की प्रगति की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कसया विद्युत उपकेंद्र के तहत पिपराझाम, मथौली, झुंगवा, भुजौली तथा डुमरी चूरामन छपरा में विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंपों में 99 लोगों का पंजीकरण कराया गया और मौके पर ही 5 लाख रुपये की वसूली की गई। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना के लाभ बताते हुए कहा कि जो पहले पंजीकरण कराएगा, उसे अधिक लाभ मिलेगा। कैंप के दौरान पात्रता की जांच, योजना की पूरी जानकारी तथा तत्काल लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। एसई राकेश मोहन ने बताया कि ओटीएस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed