{"_id":"5bb110b3867a5570ec6cf4af","slug":"91538330803-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीजल,पेट्रोल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में कसया नगर में पैदल जुलूस निकालकर विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को नगर में जुलूस निकालकर डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि पर विरोध जताया। इस दौरान मौजूद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ को सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पैदल जुलूस की शुरुआत पडरौना मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला से की गई। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण करते हुए गोला बाजार तिराहे पर पहुंचे। वहां पर महान क्रांतिकारी व शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद जुलूस वापस फिर गांधी चौक पर पहुंचा।
जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया गया और प्रभारी बीडीओ संपूर्णानंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि बेलगाम सरकार के चलते पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान रहे पेट्रोल व डीजल की कीमत को पुन: बहाल किया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक व मंडल प्रभारी ईश्वरचंद्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंचानन मिश्र, नंदलाल चौहान, सीमा शर्मा, रविंद्र उर्फ राधे विश्वकर्मा, अनवर जकी, वाजिद अली, जवाहिर शर्मा, छेदी शर्मा, शंभू यादव, सागर मौर्य, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, लालजी शर्मा, मंजू राय, विद्यावती देवी, बिंदू देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।