{"_id":"5b96b11a867a557ea94a520a","slug":"91536602394-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और छात्रों में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और छात्रों में हुई नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य डॉक्टर अमृतांशु शुक्ल से कहासुनी करते छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 24 पर्चों की बिक्री हुई। इस दौरान कॉलेज प्रशासन और पुलिस से छात्रों की नोकझोंक भी हुई।
दोपहर दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री के लिए मात्र एक, पुस्तकालय मंत्री के लिए पांच, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, विज्ञान संकाय दो, वाणिज्य संकाय के लिए एक और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए दो पर्चों की बिक्री हुई। शाम तीन बजे महामंत्री पद के लिए बिक्री किए गए एक पर्चें को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे लेकर छात्रों का एक गुट कॉलेज गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगा और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मौजूद कॉलेज के प्राचार्य और एसडीएम की ओर से समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। छात्रों के गुट की ओर से कॉलेज प्रशासन से महामंत्री पद के लिए बिक्री किए गए एक पर्चें के बारे में जानकारी मांगी जा रही थी।
शाम छह बजे सीओ पडरौना नीतेश प्रताप सिंह की अगुवाई में कॉलेज गेट पर विरोध जता रहे छात्रों से वार्ता कर मामले को सुलझा लिया गया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन को महामंत्री के लिए दावेदार अमित कुमार यादव की तरफ से मांगी गई सूचना की जानकारी देने के बाद ही मामला शांत हुआ। कॉलेज प्रशासन से छात्र मनोज पटेल के नामांकन की तिथि व समय, पर्चा खरीद के समय, मौजूद उम्मीदवारों के नाम की जानकारी मांगी गई थी। इस तरह पर्चा बिक्री की कुल संख्या 23 से बढ़कर 24 हो गई है। महामंत्री पद के लिए एक पर्चे की खरीद की जानकारी होने पर अभाविप की ओर से भी एक पर्चा खरीदा गया था, जिससे दूसरे गुट के छात्रों में नाराजगी व्याप्त थी। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया की मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पर्चा दाखिला कॉलेज में बने तीन काउंटरों से होगा। निर्धारित समय में उम्मीदवार अपना पर्चा सही तरीके से जरूरी दस्तावेजों के साथ भर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद कोई पर्चा नहीं लिया जाएगा। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पर्चा दाखिला के दौरान पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई है।