{"_id":"5b81a40742c79246494d385b","slug":"91535222791-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उप चुनाव : जिले भर में 52.67 फीसदी लोगों ने किया मतदान
देर शाम तक निर्धारित स्थानों पर जमा की गईं मतपेटियां
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्य पद के चार, बीडीसी सदस्य के 19, ग्राम प्रधान के 17 और ग्राम पंचायत सदस्य के 345 रिक्त पदों के लिए 88 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 52.67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें आरक्षित होने की वजह से जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव कराए जाने का निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्देश दिया गया था।
शनिवार को सुबह सात बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी बूथों पर मतदान शुरू हुआ। कसया में जिला पंचायत सदस्य के कसया पश्चिमी और कसया मध्य से कुल 15 तथा हाटा पश्चिमी और हाटा दक्षिणी से कुल सात सहित 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसी तरह बीडीसी सदस्य के 19 रिक्त पदों के सापेक्ष विशुनपुरा में एक, खड्डा में तीन, दुदही, सुकरौली और मोतीचक में एक-एक सहित सात उम्मीदवारों ने पर्चे जमा किए थे, जिसमें विशुनपुरा के एक उम्मीदवार का एसटी का जाति प्रमाण पत्र गलत मिलने पर निरस्त कर दिया गया था। अन्य उम्मीदवारों का भाग्य शनिवार को मतपेटियों में बंद हो गया। इसी तरह के प्रधान पद के रिक्त 17 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 345 रिक्त पदों के लिए दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों का भाग्य भी शनिवार को मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि हाटा क्षेत्र में 49, कसया में 53 और रामकोला क्षेत्र में 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 52.67 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 88 पोलिंग पार्टियां बनाई गई थीं तथा 12 रिजर्व में थीं।देर शाम तक मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा कराई गईं। स्ट्रांग रूम बनाए गए कुशीनगर के मालती देवी पांडेय स्टेडियम, हाटा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और रामकोला ब्लॉक सभागार में 28 अगस्त को प्रात: आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।