फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसडीएम ने कार्रवाई की

एसडीएम ने कार्रवाई की

Tue, 31 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने कार्रवाई की
अवैध खनन होता देख बिफरे एसडीएम
विज्ञापन

लेखपाल को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, एसओ के खिलाफ डीएम को भेजी रिपोर्ट
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कठकुईया/पडरौना। मंगलवार को एसडीएम सदर ने अवैध खनन माफियाओं के खिलॉफ बड़ी कार्रवाई की। तहसील क्षेत्र के पचरुखिया गांव में बड़े पैमाने पर बालू खनन होता देख हल्का लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि और एसओ के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी। इससे बालू खनन माफिया और इससे जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
इस क्षेत्र में बीते कई दिनों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अजय नारायण सिंह ने मंगलवार को पचरुखिया गांव में छापेमारी की। इस गांव में करीब 10 एकड़ भूमि पर अवैध खनन होता पाया। वहां से लौटते समय सेमरा हर्दो गांव में बड़े पैमाने पर अवैध बालू भंडारण भी पाया। इसे जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया। इससे नाराज एसडीएम ने किसानों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए इस क्षेत्र के हल्का लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के अलावा कुबेरस्थान के एसओ के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित शेखर, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी वर्मा, सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, गाजर नंदन, कुबेरस्थान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अजय नारायण सिंह ने कहा कि काफी दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। इस गांव में अवैध खनन पाया गया। इसमें संबंधित किसानों के खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है। उन्होंने लेखपालों और संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को चेताया कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमत: कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed