{"_id":"5f4be5238ebc3ee4fd684374","slug":"90-persons-new-possitive-kushinagar-news-gkp3636660133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट
विज्ञापन
90 नए लोग कोरोना पॉजिटिव
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तीन हजार के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना( कुशीनगर)। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्घि रविवार को भी जारी रही। 90 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं 90 लोग इस बीमारी से ठीक भी पाए गए। इस तरह जिले में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब तीन हजार को पार कर गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि कोरोना के मरीजों की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीज भी अधिक मिल रहे हैं। अब तक 46487 संदिग्ध लोगों की जांच कराई गई है, जिनमें अब तक कुल 3001 मरीज इससे संक्रमित मिले हैं। इनमें एक्टिव केस 645 हैं।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को 1521 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1431 निगेटिव और 90 पॉजिटिव केस हैं। इनमें कसया से चार, नेबुआ नौरंगिया से नौ, पडरौना से पांच, सुकरौली से छह, हाटा से छह, खड्डा से पांच, कप्तानगंज में पांच, दुदही से सात, विशुनपुरा से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन मरीज शामिल हैं। इस बीमारी से अब तक जिले में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 90 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मौजूदा समय में 241 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। समय रहते इस बीमारी की जांच करा लें।