फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   836 children selected for enrollment in private schools

Kushinagar News: प्राइवेट स्कूलों में नामांकन के लिए चयनित हुए 836 बच्चे

Tue, 25 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
836 children selected for enrollment in private schools
पडरौना। डीआरडीए कार्यालय में सोमवार को आरटीई के तहत हुए आवेदन पत्र की ऑनलाइन लाॅटरी हुई। जिले के 836 गरीब एवं लाभ न पाने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकृत हुए। स्वीकृत सभी छात्र-छात्राएं आवंटित प्राइवेट विद्यालयों में नामांकन करा सकेंगे। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि सोमवार को मनरेगा कार्यालय में डीसी मनरेगा राकेश कुमार की मौजूदगी में आरटीई के तहत तृतीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

तृतीय चरण में कुल 1002 आवेदन पत्र ऑनलाइन हुए थे। इसमें से विभिन्न कारणों से 166 आवेदन अस्वीकृत हो गए, जबकि 836 का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि लाटरी के सापेक्ष उपलब्ध सीटों के आधार पर 539 विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए, जबकि 297 विद्यार्थियों को सीट आवंटित नहीं हुई। उन्हें मौका दिया गया है। बीएसए ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हो गईं हैं, वे एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में अपना नामांकन करा सकेंगे।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed