{"_id":"5bb500a2867a557f551a269b","slug":"81538588834-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए और ब्लाक प्रमुख ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए और ब्लाक प्रमुख ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तरीय खेल में बबुइयां बना चैंपियन
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के जूनियर विद्यालय पचफेड़ा में बुधवार को ब्लॉकस्तरीय खेल प्रतियोगिता में बबुइयां हरपुर ओवरऑल चैंपियन रहा।
मुख्य अतिथि बीएसए अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव व बीईओ एसएन प्रजापति ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर खेल का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में अहिरौली के चंदन प्रथम और बालिका वर्ग में बबुइयां की अमृता प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बबुइयां के अमन साहनी और बालिका वर्ग में सरपतही की अंतिमा को प्रथम स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में धौरहरा के राजकुमार, बालिका में धौरहरा की सपना को प्रथम स्थान हासिल हुआ। कबड्डी दोनों वर्गों में बबुइयां हरपुर की टीम विजयी रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बबुइयां के गांगुली और बालिका में दांदोपुर की कुलसुम प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दांदोपुर के भीम और बालिका में धौरहरा की नंदिनी को प्रथम स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में जटहां के इश्तेखार और बालिका में धौरहरा की सबिना ने बाजी मारी। खो-खो में बालक वर्ग में बबुइयां तो बालिका में धौरहरा की टीम विजयी हुई। बबुइयां हरपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। विजयी खिलाड़ियों को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव समेत अन्य शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान कमल कुशवाहा, बालेश्वर त्रिपाठी, संजय कुमार मिश्र, शाहिद अनवर, राजीव उपाध्याय, अजय शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, सुनील गुप्त आदि मौजूद रहे।